युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा
युवा पीढी में लोकतंत्र की बुनियाद विकसित करने के लिए मंत्रालय द्वारा विद्यालयों और महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों की विभिन्न श्रेणियों में युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन किया जाता है। युवा संसद योजना को सर्व प्रथम 1966-67 में दिल्ली के विद्यालयों में आरंभ किया गया था। दिल्ली में और इसके आस पास स्थित केन्द्रीय विद्यालयों को 1967 में दिल्ली के विद्यालयों के लिए जारी योजना में शामिल किया गया था। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद की एक पृथक योजना 1988 में आरंभ की गई थी। इसी प्रकार 1997-98 में राष्ट्रीय स्तर पर दो नई युवा संसद योजनाएं आरंभ की गई, जिनमें से एक जवाहर नवोदय विद्यालयों और दूसरी महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों के लिए थी।
वर्ष 2007-08 के दौरान दिल्ली के विद्यालयों के लिए 42वीं युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा पूरी की गई और इसमें 33 विद्यालयों ने भाग लिया। केन्द्रीय विद्यालयों के लिए 20वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा आयोजित की गई और इसमें 90 केन्द्रीय विद्यालयों में भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 11वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा पूरी हो गई। विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के लिए 9वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्द्धा प्रगति पर है।
No comments:
Post a Comment