उच्चतम न्यायालय
देश के उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीस को मिलाकर कुल 26 न्यायाधीश होते हैं। ये न्यायाधीस 65 वर्ष की उम्र तक अपने पद पर रहते हैं। उच्चतम न्यायालय का मूल कार्यक्षेत्र उन मामलों में हैं जिनका विवाद
- केंद्र सरकार और किसी एक या कई राज्यों के बीच हो या
- एक ओर केंद्र सरकार और कोई एक या कई राज्य तथा दूसरी ओर एक या कई राज्यों के बीच हो अथवा
- दो या कई राज्यों के बीच हो।
देश के किसी उच्च न्यायालय के किसी निर्णय, डिक्री या अंतिम आदेश पर उच्चतम न्यायालय में अपील की जा सकती है, चाहे वह दीवानी, आपराधिक या अन्य प्रकार का मामला हो।

No comments:
Post a Comment